स्वीडिश कंपनी आइकिया खरीदेगी 2000 करोड़ रुपये का बांस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने आज कहा कि स्वीडन की फर्नीचर खुदरा कंपनी आइकिया ने पश्चिम बंगाल से कच्चे माल की खरीद करने में रूचि दिखाई है. कंपनी ने देश में अपना पहला स्टोर हाल ही में हैदराबाद में शुरू किया है. लघु एवं मध्यम उद्योग के दो दिवसीय सम्मेलन […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने आज कहा कि स्वीडन की फर्नीचर खुदरा कंपनी आइकिया ने पश्चिम बंगाल से कच्चे माल की खरीद करने में रूचि दिखाई है. कंपनी ने देश में अपना पहला स्टोर हाल ही में हैदराबाद में शुरू किया है.
लघु एवं मध्यम उद्योग के दो दिवसीय सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए मित्रा ने कहा कि आइकिया ने फैसला किया है कि वह भारत से 2,000 करोड़ रुपये के बांस और प्राकृतिक रेशे की खरीद करेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल बांस का बड़ा उत्पादक राज्य है. आइकिया से कुछ लोग उनसे मिलने आए थे और इसके कच्चे माल के लिए बंगाल को एक प्रमुख केंद्र बनाने में उन्होंने रुचि दिखाई है.
मध्यम उद्यमियाें के लिए 80 हजार करोड़ का कोष
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले दो सालों में एक लाख उद्यमियाें को तैयार करेगी. सरकार ने एमएसएमई के लिए 80 हजार करोड़ रुपये का कोष बनाया है, जो इन उद्यमियों को ऋण के रुप में प्रदान किया जाएगा.
2000 एकड़ में बनेगा एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क
श्री मित्रा ने बताया कि एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 2 हजार एकड़ जमीन चिन्हित किया है, जहां 30 इंडस्ट्रियल पार्कों का निर्माण किया जाएगा. इस कन्क्लेव में लघु उद्यमियों को 113 करोड़ निर्यात का आर्डर प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के साथ राज्य सरकार ने करार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >