फिर सॉल्टलेक में सड़े मांस से मचा आतंक, पुलिस ने मांस किया जब्त

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के चिंगरीघाटा मोड़ संलग्न शांतिनगर इलाके में सोमवार की शाम एक मटन बिक्रेता की दुकान से दुर्गन्ध आने के बाद ही सड़े मांस बिक्री करने का आरोप सामने आया. घटना के खबर फैलते ही देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में आतंक फैल गया. तुरंत मौके […]

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के चिंगरीघाटा मोड़ संलग्न शांतिनगर इलाके में सोमवार की शाम एक मटन बिक्रेता की दुकान से दुर्गन्ध आने के बाद ही सड़े मांस बिक्री करने का आरोप सामने आया. घटना के खबर फैलते ही देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. इलाके में आतंक फैल गया. तुरंत मौके पर विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस पहुंची. आरोपी दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. सारे मांस जब्त कर फेंक दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक, देर शाम एक मटन बिक्रेता की दुकान से गंध आने पर इलाके के एक व्यक्ति को संदेह हुआ. इसके बाद ही इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी मोमताज नामक व्यक्ति ने साफ तौर पर बताया कि सामने त्योहार होने के कारण वह एक पशु (बकरी) को बिक्री करने के लिए खरीद कर लाया था, लेकिन पशु बीमार पड़ने के कारण वह उसे काट कर बिक्री कर रहा था. इसी से शायद दुर्गन्ध आ रही थी. प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया. सारा मांस बाइपास स्थित एक खाल में फेंक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >