कोलकाता : अस्पताल के लिफ्टमैन की करतूत, महिला से करायी 22 बार कान पकड़ कर उठक-बैठक

अपने बच्चे के लिए दवा खरीदने के लिए लिफ्ट से उतरी थी मां हावड़ा/कोलकाता : अस्पताल में दाखिल अपने बच्चे की दवाई खरीदने के लिए लिफ्ट से नीचे उतरना मां को बेहद महंगा पड़ा. लिफ्टमैन ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए लिफ्ट को बीच में रोक दिया. चीख पुकार करने के बाद लिफ्ट फिर से […]

अपने बच्चे के लिए दवा खरीदने के लिए लिफ्ट से उतरी थी मां
हावड़ा/कोलकाता : अस्पताल में दाखिल अपने बच्चे की दवाई खरीदने के लिए लिफ्ट से नीचे उतरना मां को बेहद महंगा पड़ा. लिफ्टमैन ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए लिफ्ट को बीच में रोक दिया. चीख पुकार करने के बाद लिफ्ट फिर से चालू किया गया.
लिफ्ट से बाहर निकलने पर लिफ्टमैन ने महिला को सजा देते हुए 22 बार कान पकड़कर उठक-बैठक करायी. घटना शुक्रवार रात उलबेड़िया महकमा अस्पताल की है. आरोेपी का नाम शेख अकबर आैर पीड़िता का नाम शाहिना बेगम है. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाते हुए जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है.
क्या है घटना : बाउड़िया की रहने वाली शाहिना बेगम की ढाई साल की बेटी अस्पताल में दाखिल है. उसे सांस लेने की तकलीफ होने पर यहां दाखिल कराया गया है. शुक्रवार रात डॉक्टर ने दवाई खरीदने को कहा. मां दवाई खरीदने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रही थी कि लिफ्ट मैन ने बीच में ही लिफ्ट को बंद कर दिया. शाहिना डर से चिल्लाने लगी.
कुछ देर बाद लिफ्ट को ऑन किया गया. नीचे लिफ्ट से बाहर निकलते ही शाहिना ने उसे भरसक समझाने की कोशिश की लेकिन शेख अकबर कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया. उसने शाहिना से 22 बार कान पकड़कर उठक-बैठक करायी. उठक-बैठक करने के दौरान वह रोने लगी. अस्पताल के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे. भीड़ जुटते ही आरोपी लिफ्टमैन वहां से भाग निकला.
किसने क्या कहा
घटना की शिकायत मिली है. मैं बेहद शर्मिंदा हूं कि एक महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया गया, जिसकी बच्ची खुद उस अस्पताल में दाखिल है. आरोपी को फिलहाल काम से निलंबित किया गया है. एक जांच कमेटी बनायी गयी है. चार दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है. दोषी प्रमाणित होने पर नौकरी से निकाल दिया जायेगा. अस्पताल में इंसानियत को शर्मशार करने वाली यह घटना है.
भवानी दास, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, हावड़ा.
पीड़िता ने घटना की शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी फरार है. आरोपी पर अन्य धाराओं के अलावा दो गैर-जमानती धाराएं दर्ज की गयी है. एक महिला को शारीरिक रूप से तंग करना, अभ्रद व्यवहार करना एक दंडनीय अपराध है. जांच जारी है.
गौरव शर्मा, पुलिस अधीक्षक, हावड़ा ग्रामीण पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >