कोलकाता : कलकत्ता मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के अधीन टेनिस क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस समर्थित वकीलों के पैनल को करारी शिकस्त मिली है.
इस बार भाजपा, वामपंथी और कांग्रेसी वकीलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव लड़ा और सत्ताधारी पैनेल को हरा दिया. 16 अगस्त को संपन्न हुए चुनाव के नतीजों की शनिवार को जब घोषणा हुई, तो समर घोष को सचिव व उपाध्यक्ष के रूप में रवींद्र नाथ सिंह और प्रशांत कुमार बागची को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया. तृणमूल कांग्रेस के पैनेल को नकार दिया गया.
