कोलकाता : मुंबई से घर लौट रहे यात्री की ट्रेन में मौत

कोलकाता : मुंबई में काम कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की लालगोला लोकल ट्रेन में मौत हो गयी. मृतक नाम अकबर शेख (38) बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद का रहनेवाला था. यह घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुई. वह मुंबई में श्रमिक का काम करता था. आज वह अपना घर लौट रहा […]

कोलकाता : मुंबई में काम कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की लालगोला लोकल ट्रेन में मौत हो गयी. मृतक नाम अकबर शेख (38) बताया गया है. वह मुर्शिदाबाद का रहनेवाला था. यह घटना शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुई. वह मुंबई में श्रमिक का काम करता था. आज वह अपना घर लौट रहा था. बताया गया कि लालगोला (अप) ट्रेन में वह सवार था.
ट्रेन के बैरकपुर स्टेशन पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गयी. जीआरपी की मदद से उसे ट्रेन से उतार कर बीएनबोस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >