कोलकाता : रेप का वीडियो बना ब्लैकमेल करनेवाला हुआ गिरफ्तार

कोलकाता/हावड़ा : दुष्कर्म करने आैर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने के आरोप में श्यामपुर थाना की पुलिस ने आरोपी को कोयम्बटूर से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुरोजीत मन्ना है. शनिवार को आरोपी को उलबेड़िया अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने आरोपी को दो दिनों की जेल हिरासत में भेज […]

कोलकाता/हावड़ा : दुष्कर्म करने आैर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने के आरोप में श्यामपुर थाना की पुलिस ने आरोपी को कोयम्बटूर से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुरोजीत मन्ना है. शनिवार को आरोपी को उलबेड़िया अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने आरोपी को दो दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया है.

क्या है घटना : जानकारी के अनुसार, नवंबर में सुरोजीत ने एक युवती को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया आैर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया. वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर उसने पीड़िता से कई बार रुपये भी लिये.

पिछले दिनों रुपये नहीं देने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया. पीड़िता ने खुद वीडियो देखा आैर घटना की जानकारी परिजनों को दी. पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी. दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >