एटीएम से नोट की जगह निकला ब्राउन पेपर

हावड़ा : बाली के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक ग्राहक को नोट की बजाय एक ब्राउन पेपर मिला. घटना बाली थाना अंतर्गत बालीबाजार इलाके की है. व्यक्ति का नाम विजय कुमार पांडेय है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बाली बाजार के एटीएम से विजय छह हजार रुपये निकालने के […]

हावड़ा : बाली के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक ग्राहक को नोट की बजाय एक ब्राउन पेपर मिला. घटना बाली थाना अंतर्गत बालीबाजार इलाके की है. व्यक्ति का नाम विजय कुमार पांडेय है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बाली बाजार के एटीएम से विजय छह हजार रुपये निकालने के लिये आया था.
एटीएम कार्ड स्वाइप करने पर मशीन से दो हजार के दो नोट निकले लेकिन तीसरे नोट के स्थान पर एक ब्राउन पेपर बाहर निकला. जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी. घटना की पुलिस में भी शिकायत दर्ज करायी गयी. इसके बाद विजय ने बुधवार सुबह बैंक में भी घटना की शिकायत की. बैंक ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. पुलिस भी घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >