बोल बम के जयकारों से गूंज उठा तारकेश्वर धाम, प्रभात खबर ने सेवा में जुटी 13 सामाजिक संस्थाओं को किया सम्मानित

सावन को लेकर आज रविवार को बंगाल का प्रसिद्ध तारकेश्वर धाम कांवरियों की अपार भीड़ से पूरी तरह से भरा नजर आया. कल सोमवार को बाबा के जलाभिषेक के उद्देश्य से रविवार को करीब तीन लाख कांवरिये तारकेश्वर धाम के रास्ते दिखे. सेवड़ाफूली से लेकर तारकेश्वर धाम तक आज दिन भर कांवरियों की भीड़ लगातार […]

सावन को लेकर आज रविवार को बंगाल का प्रसिद्ध तारकेश्वर धाम कांवरियों की अपार भीड़ से पूरी तरह से भरा नजर आया. कल सोमवार को बाबा के जलाभिषेक के उद्देश्य से रविवार को करीब तीन लाख कांवरिये तारकेश्वर धाम के रास्ते दिखे. सेवड़ाफूली से लेकर तारकेश्वर धाम तक आज दिन भर कांवरियों की भीड़ लगातार बनी रही. कांवर में लगे घुंघरुओं की आवाज और बोल बम के जयकारों से सारे रास्ते गूंजायमन हो उठे.
दूर दराज क्षेत्रों से बाबा के जलाभिषेक के लिए कांवरियों सहित शिव भक्तों की सेवा में महानगर की विभिन्न सामाजिक संस्थायें पूरे राह भर जुटी दिखी. प्रभात खबर, कोलकाता ने कांवरियों की सेवा में जुटी इन संस्थाओं में 15 संस्थाओं का चयन कर इनमें से 13 संस्थाओं को सेवा पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
सावन मेला के तहत अपार भीड़ और निर्धारित समय अवधि के कारण दो अन्य सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित नहीं किया जा सका. प्रभात खबर, कोलकाता के यूनिट हेड सुशील सिंह ने बताया कि बाकी दो अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी प्रभात खबर शीघ्र ही समारोह पूर्वक सम्मानित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >