गुस्से में मां ने मासूम का गला घोंटकर मार डाला

खड़गपुर : परिवार में बार-बार हो रहे झगड़े के कारण एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी. उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि खड़गपुर के जाकपुर गांव की काजोल हेम्ब्रम (28) ने रविवार सुबह उस समय अपने बच्चे की […]

खड़गपुर : परिवार में बार-बार हो रहे झगड़े के कारण एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी. उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि खड़गपुर के जाकपुर गांव की काजोल हेम्ब्रम (28) ने रविवार सुबह उस समय अपने बच्चे की हत्या कर दी, जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे.

उसने इसके बाद आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पायी. महिला इसके बाद बच्चे के शव को लेकर खड़गपुर पुलिस थाने गयी और समर्पण कर दिया. पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा : परिवार में बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण वह अपने पति और ससुराल वालों से ऊब गयी थी. परिवार के साथ गरमागर्म बहस के बाद उसने अपने बच्चे का गला घोंट दिया.
पुलिस ने कहा कि बच्चे को खड़गपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा :हम उससे पूछताछ कर रहे हैं. परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >