कांग्रेस के बाद अब भाजपा को तोड़ना है : शुभेंदु अधिकारी

मालदा : मालदा में अब पहलेवाली तृणमूल नहीं है. जिले में तृणमूल अब बालिग हो चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता अब तृणमूल की तरफ झुक रहे हैं. 21 जुलाई को मालदा के दो कांग्रेसी विधायक तृणमूल में योगदान देने जा रहे हैं. बुधवार को एक जनसभा में यह बात तृणमूल कांग्रेस के मालदा जिले […]

मालदा : मालदा में अब पहलेवाली तृणमूल नहीं है. जिले में तृणमूल अब बालिग हो चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता अब तृणमूल की तरफ झुक रहे हैं. 21 जुलाई को मालदा के दो कांग्रेसी विधायक तृणमूल में योगदान देने जा रहे हैं. बुधवार को एक जनसभा में यह बात तृणमूल कांग्रेस के मालदा जिले के पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी ने कही.
वह कोलकाता में 21 जुलाई को शहीद दिवस के आयोजन के प्रचार के लिए मालदा आये हुए थे. इंगलिशबाजार ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को मालदा शहर के वृंदावनी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वाम जमाने में वोट की लूट होती थी. इसीलिए मुख्यमंत्री ने परिचयपत्र के बिना वोट नहीं होने की मांग की थी. इस मांग को लेकर सचिवालय अभियान चलाया गया था, जिसमें 13 लोग शहीद हुए थे. इसी दिन को याद करते हुए हर साल तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस मनाती है. श्री अधिकारी ने कहा कि दुख होता है कि उस कांग्रेस ने सीपीएम से हाथ मिला लिया है, जिसके नेता गनीखान चौधरी कहा करते थे कि सीपीएम को बंगाल की खाड़ी में फेंकना होगा.
इसकी नतीजा यह है कि लोग कांग्रेस को उखाड़ फेंक रहे हैं. कांग्रेसी अलग-अलग पार्टियों में चले जा रहे हैं. जिला परिषद अध्यक्ष सरला मुर्मू के नेतृत्व में मालदा जिले में परिवर्तन का रथ बहुत आगे बढ़ गया है. मालदा में तृणमूल इतना मजबूत होकर उभरेगी, किसी ने सोचा तक नहीं था. मालदा और मुर्शिदाबाद में कांग्रेस को तोड़ लिया है, अब भाजपा की बारी है.
श्री अधिकारी ने किहा कि इस मंच पर पांच भाजपा सदस्य मौजूद हैं. भारी बहुमत से तृणमूल ने जिला परिषद पर कब्जा किया है. 15 में से 10 पंचायत समितियों पर तृणमूल ने दखल किया है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मालदा की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर पार्टी सुप्रीमो को हमलोग तोहफा देंगे. इस चुनाव में दिल्ली से भाजपा को उखाड़ फेंकना है. बुधवार को हुई इस जनसभा में विधायक नीहार घोष, दीपाली विश्वास, पूर्व मंत्री सावित्री मित्र व कृष्णेंदु चौधरी, युवा तृणमूल के जिलाध्यक्ष अम्लान भादुड़ी और जिला एवं ब्लॉक स्तर के कई नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >