कोलकाता : ड्रग्स के धंधे में लिप्त हैं कई छात्र, निगरानी तेज

तीनों छात्रों के पास से भारी संख्या में केमिकल ड्रग्स व नशे की गोलियां हुई थीं जब्त सोनागाछी से गिरफ्तार मुंबई के एक ड्रग्स सप्लायर के सुराग में हुई थी छात्रों की गिरफ्तारी कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने ड्रग्स के सेवन व इसके धंधे में जुड़े होने के आरोप […]

तीनों छात्रों के पास से भारी संख्या में केमिकल ड्रग्स व नशे की गोलियां हुई थीं जब्त
सोनागाछी से गिरफ्तार मुंबई के एक ड्रग्स सप्लायर के सुराग में हुई थी छात्रों की गिरफ्तारी
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम ने ड्रग्स के सेवन व इसके धंधे में जुड़े होने के आरोप में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से केमिकल ड्रग्स व नशे की गोलियां जब्त की गयी थी. पुलिस के मुताबिक इनसे पूछताछ में कई और नामी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों के नाम सामने आये हैं, जो इनसे ड्रग्स की गोलियां खरीदते थे.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन नये छात्रों के नाम का पता चला है, उनपर निगरानी रखी जा रही है. जिससे वे किससे नशे का सामान खरीदते हैं, इसका पता लगाने की कोशिश हो रही है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि हाल ही में मुंबई के एक ड्रग्स सप्लायर को सोनागाछी से गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ में इन छात्रों तक पुलिस पहुंची है.
अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है. इधर अधिकारियों का यह भी कहना है कि ड्रग्स के धंधे की बड़ी मछली को पकड़ने के लिए महानगर के कुछ रेस्तरां, रेव पार्टी के अलावा बार में भी गुप्त निगरानी रखी जा रही है. जल्द इस मामले में बड़ी गिरफ्तारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >