30 जून को महानगर में बाधित रहेगी जलापूर्ति

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के गार्डनरीच स्थित गार्डनरीच वाटर वर्कस (जीआरडब्ल्यूडब्ल्यू) से होने वाली जलापूर्ति सेवा 30 जून को बाधित रहेगी. सुबह दस बजे के बाद से जलापूर्ति बाधित रहेगी और दूसरे दिन एक जुलाई से पुन: जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी. कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति […]

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के गार्डनरीच स्थित गार्डनरीच वाटर वर्कस (जीआरडब्ल्यूडब्ल्यू) से होने वाली जलापूर्ति सेवा 30 जून को बाधित रहेगी. सुबह दस बजे के बाद से जलापूर्ति बाधित रहेगी और दूसरे दिन एक जुलाई से पुन: जलापूर्ति सामान्य हो जायेगी. कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि हायर डॉयमीटर वाटर पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन, फटे पाइपों की मरम्मत समेत जलापूर्ति क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी 30 जून को महानगर के कई इलाकों में गार्डनरीच वाटर वर्कस (जीआरडब्ल्यूडब्ल्यू) से होनेवाली जलापूर्ति सेवा बाधित रहेगी. इस दौरान बुस्टर पंपिंग स्टेशन कालीघाट, रानीकुठी, गरफा, बेहला, सिरिती, दासपाड़ा, बांसद्रोणी, गांधी मैदान, गोल्फग्रीन, सेनापल्ली, प्रफुल्ल पार्क, लयालका, चेतला और पर्नश्री समेत जीआरडब्ल्यूडब्ल्यू के विभिन्न छोटे पंपिंग स्टेशनों से जलापूर्ति बाधित रहेगी. इस वजह से दक्षिण कोलकाता, बेहला, गार्डनरीच, जादवपुर, टालीगंज समेत कोलकाता नगर निगम के बोरो 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 के समस्त इलाको‍ं में जलापूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >