बांग्लादेश के साथ संबंधों का होगा विस्तार: ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश की संस्कृति लगभग एक जैसी ही है. इसलिए दोनों देश मिल कर आपसी संबंधों को और बेहतर करना चाहते हैं. यह बातें शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अपनी बैठक के बाद संवाददाताओं से कही. शनिवार की शाम मुख्यमंत्री ने हसीना के […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश की संस्कृति लगभग एक जैसी ही है. इसलिए दोनों देश मिल कर आपसी संबंधों को और बेहतर करना चाहते हैं. यह बातें शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अपनी बैठक के बाद संवाददाताओं से कही.
शनिवार की शाम मुख्यमंत्री ने हसीना के साथ महानगर के एक पांच सितारा होटल में लगभग एक घंटे तक बैठक की. बाद में उन्होंने कहा: बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंधों को और बेहतर करने पर बातचीत हुई. पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही यहां बंग बंधु मुजिबुर्रहमान भवन की स्थापना करने की घोषणा की है.
वहीं, बांग्लादेश की ओर से शांतिनिकेतन में बांग्लादेश भवन बनाया गया है. अब बांग्लादेश सरकार ने मुजिबुर्रहमान की याद में कोलकाता में भवन बनाने का प्रस्ताव पेश किया है. मुख्यमंत्री कहा कि बांग्लादेश के संस्थापक मुजिबुर्रहमान ने कुछ समय महानगर के थियेटर रोड में गुजारे थे. उनकी इन स्मृतियों को संजोने के लिए बांग्लादेश सरकार ने यहां म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव दिया है.
फिलहाल, वह जगह अरविंदो भवन के अंतर्गत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी. ममता ने कहा कि बैठक के अंत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने देश आने का न्योता दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >