कोलकाता : घर पहुंचा इंजीनियर का शव; पूरे इलाके में मातम, गोली मारकर की गई थी हत्या

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में बंगाल के एक इंजीनियर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सोमावार को उसका शव इलाके में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. मृत इंजीनियर का नाम स्वपन दे (42) है. उसके परिजनों का आरोप है कि घूस लेने से इंकार करने पर अपराधियों ने उसकी […]

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में बंगाल के एक इंजीनियर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सोमावार को उसका शव इलाके में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी. मृत इंजीनियर का नाम स्वपन दे (42) है. उसके परिजनों का आरोप है कि घूस लेने से इंकार करने पर अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी.
मुगलसराय थाना में पुलिस की ओर से घटना की शिकायत दर्ज कर ली गयी है. हालांकि उसके परिजनों की ओर से अब तक किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार स्वपन दे उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद इलाके का रहने वाला था. 14 वर्ष पहले उसकी शादी नंदिता दास से हुई था. 2003-2009 तक वह दुग्रापुर में कार्यरत था.वहां से काम छोड़ने के बाद उसने कोलकाता की संस्था में काम किया. बताया गया है कि तीन वर्ष पहले कंपनी के काम से उसे मुगलसराय भेज दिया गया था. बताया गया कि गत शनिवार दोपहर स्वपन दे अपने घर में आराम कर रहा था. उसी दौरान उनके घर पर दो बाइक पर चार लोग आये और और कुछ पूछने के बहाने पास बुलाकर एक के बाद एक चार गोली मार कर फरार हो गये. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसका शव सोमवार सुबह कोलकाता पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >