अभिषेक मनु सिंघवी को मिला ममता का साथ, पश्चिम बंगाल से पहुंचेंगे राज्यसभा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नजरूल मंच में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. साथ ही बताया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन करेंगी. सुश्री बनर्जी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नजरूल मंच में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. साथ ही बताया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन करेंगी. सुश्री बनर्जी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार नदीमुल हक, शुभाशीष चक्रवर्ती, आबीर विश्वास और शांतनु सेन को बनाया है.

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने एलान किया था कि वह पांचवीं सीट पर भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगी. लेकिन उसके पहले कांग्रेस विधायक दल की ओर से कांग्रेस आलाकमान को उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी दी गयी थी. इसके आधार पर कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस को पता था कि कोर कमेटी की बैठक में ममता अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी. लिहाजा बैठक शुरू होने के पहले ममता के पास एआइसी से फोन पर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन करने की अपील की गयी. भाजपा विरोधी फ्रंट में कांग्रेस की अहम भूमिका को देखते हुए ममता बनर्जी ने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला वापस लेते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन करने का एलान किया.
इधर, माकपा को उम्मीद थी की वह विधानसभा में कांग्रेस के साथ मिलकर आंदोलन करने और फ्लोर मैनेज करते हैं. लिहाजा उनके उम्मीदवार को कांग्रेस समर्थन करेगी. इस यकिन को उस वक्त धक्का लगा जब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. तृणमूल कांग्रेस ने उसे समर्थन दे दिया. ऐसे में माकपा ने राज्यसभा में रोबिन देव को अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >