कॉल सेंटर गिरोह के 10 सदस्य अरेस्ट

पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के कसबा इलाके में छापेमारी कर कॉल सेंटर गिरोह से जुड़े गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है

कोलकाता. पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के कसबा इलाके में छापेमारी कर कॉल सेंटर गिरोह से जुड़े गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह केरला लॉटरी और प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों को फोन कर उन्हें लॉटरी में मोटी रकम जीतने का सपना दिखाकर उनसे ठगी करते थे. यह गिरोह नकली वेबसाइट बनाने से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ नकली सरकारी सील और नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल कर वे पीड़ितों को ऐसे इनाम देने का लालच देते थे, जो असल में हैं ही नहीं. तलाशी में इनके पास 30 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ एटीम कार्ड, पांच सिम कार्ड, 25 हजार रुपये कैश और नकली डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. आरोपियों से पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >