पुराने विवाद को लेकर चाकू से हमला, घायल

मामले में आरोपी संतू दास को गिरफ्तार किया गया है.

आगरपाड़ा. उत्तर 24 परगना के आगरपाड़ा आजाद हिंद नगर इलाके में पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. मामले में आरोपी संतू दास को गिरफ्तार किया गया है. घायल का नाम रूपेश दास (45) है. जानकारी के मुताबिक, साल भर पहले संतू अपने पिता शंकर दास पर शराब के नशे में जाकर हमला किया था और शोरगुल कर रहा था. इस दौरान रात में ही रिपेश ने पड़ोस में होने के कारण जाकर हस्तक्षेप किया था. इस दौरान बहस में रूपेश ने संतू पर हाथ भी उठाया था. रिपेश का कहना है कि उसके बाद से फिर कभी विवाद नहीं हुआ था. पिछले10-12 दिनों से संतू कभी लाठी, तो कभी डंडा लेकर उसकी दुकान के आसपास, तो कभी उसके घर के आसपास घूमता था. बुधवार को बिना कारण ही अचानक उसे खोजते हुए उसकी दुकान में आया और फिर दुकान में घुसकर चाकू से उस पर हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >