किशोर की मौत के मामले में उसके माता पिता हुए गिरफ्तार

गारुलिया नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड स्थित विवेकनगर इलाके में 13 वर्षीय आयुष साव का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था.

बैरकपुर. गारुलिया नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड स्थित विवेकनगर इलाके में 13 वर्षीय आयुष साव का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था. इस मामले में नोआपाड़ा थाने कि पुलिस ने रविवार देर शाम मृत किशोर के पिता जीतेंद्र साव और सौतेली मां रिंकू साव को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को दोनों को बैरकपुर कोर्ट ने जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि आयुष की हत्या उसके माता-पिता ने ही की है. शनिवार दोपहर को सातवीं के छात्र आयुष का शव फंदे से लटका मिला था. स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुष को उसकी सौतेली मां शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. उसे भरपेट खाना भी नहीं देती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >