अपहरण के आरोपी को जेल हिरासत

पकड़ा गया आरोपी डीवीसी मोड़ के भवानी पल्ली इलाके का रहने वाला है.

दुर्गापुर.दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने लड़की को अगवा कर भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी शंभू प्रसाद (45 ) की रिमांड समाप्त होने के पश्चात शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया. सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो गयी. पकड़ा गया आरोपी डीवीसी मोड़ के भवानी पल्ली इलाके का रहने वाला है. उसके खिलाफ गत 18 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी थी. लेकिन अभी तक लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस लड़की की बरामदी के प्रयास में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >