IT Raid in WB : कोलकाता के चेतला में सत्तू निर्माता कंपनी पर IT छापा, 75 लाख नगद बरामद, गिनती जारी

IT Raid in WB : आयकर विभाग ने पिछले 48 घंटों तक वहां तलाशी अभियान चलाया है. लगभग 75 लाख रुपये से अधिक पैसे उनके यहां से बरामद किये गये है . गिनती अभी भी जारी है. अनुमान है कि यह रकम और बढ़ सकती है.

IT Raid in WB : लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है. एक सत्तू निर्माता कंपनी के मालिक के दफ्तर से करीब 75 लाख रुपये बरामद हुए. सूत्रों के मुताबिक,सत्तू बनाने वाली एक कंपनी का दफ्तर चेतला में है. आयकर विभाग ने पिछले 48 घंटों तक वहां तलाशी अभियान चलाया है. लगभग 75 लाख रुपये से अधिक पैसे उनके यहां से बरामद किये गये है . गिनती अभी भी जारी है. अनुमान है कि यह रकम और बढ़ सकती है. कंपनी का मालिक इस बात का कोई जवाब नहीं दे सकें है कि यह पैसा कहां से आया, पैसे का स्रोत क्या है.

कंपनी के मालिक को अगले हफ्ते आयकर विभाग के दफ्तर में किया गया तलब

इस संबंध में आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि चुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है. इसके अलावा कंपनी के मालिक को अगले हफ्ते आयकर विभाग के दफ्तर में तलब किया गया है. बरामद पैसे को जब्त कर लिया गया है. वहीं, कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर की भी तलाशी ली गयी.

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी को लेकर दिये गये बयान पर दिलीप घोष ने जताया खेद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >