स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जांच तेज

14 तक चलेगा जांच अभियान

आसनसोल. आसनसोल मंडल रेल स्टेशन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की जॉइंट टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मिलकर पूरे स्टेशन में जांच की. संदेह होने पर यात्रियों के सूटकेस की जांच की जा रही है. आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे आसनसोल मंडल के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों को सतर्क कर दिया गया है और सुरक्षा की व्यवस्था को और भी कड़ा करने का निर्देश दिया गया है. यूपी बिहार की जितनी भी ट्रेनें आसनसोल स्टेशन पर रुकती हैं. उन ट्रेनों में संदेह होने पर यात्रियों के सूटकेस की जांच की जा रही है. किसी महिला यात्री पर भी संदेह होने पर महिलआ आरपीएफ पुलिस जांच कर रही है.

स्टेशन के पार्सल ऑफिस में जितने भी बड़े-बड़े पार्सल आ रहे हैं उनकी गहन रूप से डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड व मोटरसाइकिल स्टैंड की भी जांच हो रही है. श्री राज ने यह भी बताया कि बड़े-बड़े स्टेशनों की ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है. यह जांच अभियान लगातार 14 तारीख तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >