जादवपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

दक्षिण 24 परगना की जादवपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दर्ज कराने वाले अवनी कुमार मंडल ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है

भांगड़. दक्षिण 24 परगना की जादवपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दर्ज कराने वाले अवनी कुमार मंडल ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. गुरुवार को भाजपा के जादवपुर संगठनात्मक जिला उपाध्यक्ष अवनी कुमार मंडल ने अलीपुर में जिला आयुक्त कार्यालय से अपना नामांकन वापस लिया. वह 2013 में माकपा से भाजपा में शामिल हुए थे. तब से वह पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे. 2016 में वह भांगड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बने. इस वर्ष नौ मई को अवनी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था. अनिर्बान गांगुली इस बार जादवपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >