पत्नी पर एसिड फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंकने के एक आरोप में भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बैरकपुर. अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंकने के एक आरोप में भाटपाड़ा थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राजा राय है. यह घटना वार्ड संख्या-7 के काटाडांगा स्थित महाकलितला इलाके में शनिवार देर रात को हुई. आरोपी और उसकी पत्नी के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. राजा राय पर आरोप है कि उसने शनिवार रात अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड बल्ब फेंक दिया. पीड़िता रूपा राय भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर सैंड फील्ड इलाके की रहने वाली है. उसे कल्याणी जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रूपा ने पुलिस को बताया कि काम से घर लौटते समय उसके पति राजा राय ने उसे सड़क पर रोका और अचानक चेहरे पर तेजाब फेंक फरार हो गया. रूपा ने बताया कि घर की जमीन उसके नाम पर है. उसका पति वह जमीन उसके नाम करने का दबाव डाल रहा था. राजी नहीं होने पर उसने ऐसा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >