नरेंद्रपुर : पति पर पत्नी से मारपीट का आरोप

नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के कामराबाद इलाके में एक महिला से मारपीट की घटना हुई

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के कामराबाद इलाके में एक महिला से मारपीट की घटना हुई, जिसका आरोप उसके पति और उसकी प्रेमिका पर लगा है. पीड़िता का नाम रूनू नस्कर है और आरोपी पति का नाम बापी नस्कर. सूत्रों के अनुसार, महिला को अपने पति के विवाहेत्तर संबंध के बारे में पता चल गया था. इस बात को लेकर उसकी, पति से बहस हुई थी. आरोप है कि इस बात को लेकर बापी और उसकी प्रेमिका ने रूनू से मारपीट की. पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >