Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बुधवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है, जिसके कारण अगले कुछ दिन में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के बनने के कारण बुधवार को तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान समेत विभिन्न जिलों में 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

15 अगस्त तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई

मौसम विभाग ने मछुआरों को 15 अगस्त तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के पास तथा समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. इस दौरान क्षेत्र में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

14 से 17 अगस्त के बीच भी भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि उत्तर बंगाल के इलाकों में 14 से 17 अगस्त के बीच फिर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इन इलाकों में पिछले सप्ताह भारी बारिश होने से लोगों को राहत मिली थी.

सोमवार रात कोलकाता के उत्तरी हिस्से में हुई जोरदार बारिश

सोमवार रात को कोलकाता के उत्तरी हिस्सों में बहुत तेज बारिश हुई, जिससे कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं. इसके कारण मंगलवार सुबह भी कुछ इलाकों में यातायात धीमा रहा. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कोलकाता के दमदम में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण कोलकाता के अलीपुर में इस दौरान 62 मिलीमीटर बारिश हुई.


ये भी पढ़ें: बाहर निकला तो मर जाऊंगा..., आखिर 5 साल से तालाब में रहने को क्यों मजबूर है 16 साल का इकबाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >