खाल किनारे पड़ी बोरी में मिला युवती का शव

महानगर के रिजेंट पार्क इलाके में स्थित खाल के किनारे पड़ी मिली प्लास्टिक की बोरी को खोलने पर एक युवती का शव बरामद हुआ.

रिजेंट पार्क थानाक्षेत्र में स्थित शांतिनगर इलाके में मंगलवार दोपहर की घटना

नारंगी रंग की टी-शर्ट व

काले रंग की ट्राउजर पहनी थी युवती

उम्र 25-30 के करीब

पानी में पड़े रहने से सड़ने लगा था शव

संवाददाता, कोलकाता

महानगर के रिजेंट पार्क इलाके में स्थित खाल के किनारे पड़ी मिली प्लास्टिक की बोरी को खोलने पर एक युवती का शव बरामद हुआ. घटना मंगलवार दोपहर को शांतिनगर इलाके में दोपहर करीब तीन बजे की है. इलाके के लोगों के मुताबिक वहां नहर पर बने पुल के नीचे उन्होंने बोरी पड़ी देखी. बोरी पर सिलाई किया गया था.

सिलाई का कुछ हिस्सा खुल जाने से युवती के बाल का एक हिस्सा बोरी से बाहर निकल रहा था. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रिजेंट पार्क थाने की पुलिस को दी. रिजेंट पार्क थाने की पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर जाकर उसे खोला, तो युवती का शव बरामद हुआ. उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. वह नारंगी रंग की टी-शर्ट एवं काले रंग की ट्राउजर पहनी हुई थी. युवती का शव यहां कैसे आया, इसे लेकर लोग आतंकित हैं. पुलिस का कहना है कि दो से तीन दिन पहले मौत होने के कारण शव सड़ने लगा था. पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को बोरी में बंद कर खाल में फेंक दिया गया होगा. पानी में बहकर बोरी में शव शांति नगर ब्रिज के पास पहुंचा हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >