प्रेमिका ने मोबाइल पर किया ब्लॉक, तो प्रेमी ने दे दी अपनी जान

जेबीपुर थाना अंतर्गत बड़गछिया के शिवरामपुर इलाके में प्रेमिका द्वारा मोबाइल पर ब्लॉक किये जाने से नाराज प्रेमी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत बड़गछिया के शिवरामपुर इलाके में प्रेमिका द्वारा मोबाइल पर ब्लॉक किये जाने से नाराज प्रेमी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण प्रेमिका का फेसबुक पर हमेशा ऑनलाइन होना बताया जा रहा है. मृतक का नाम शेख शहाबुल हुसैन (20) था. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हुगली के माधवपुर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ शहाबुल का प्रेम संबंध था. फेसबुक पर हमेशा ऑनलाइन रहने के कारण शहाबुल प्रेमिका से नाराज था.

गुरुवार को दोनों के बीच इसी बात को लेकर अनबन हुई थी.

बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने शहाबुल को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद शहाबुल ने अपने कमरे में फांसी लगा ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >