हावड़ा. डोमजूर थाना अंतर्गत बानियारा इलाके में तालाब में नहाने के दौरान एक किशोरी की मौत डूबने से हो गयी. मृतका की शिनाख्त नंदिनी सरदार (12) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जानकारी के अनुसार, नंदिनी पिछले दिनों अपनी दीदी के घर घूमने आयी थी. सोमवार सुबह 11 बजे वह तालाब में नहाते समय डूब गयी. मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और फिर तालाब में गोताखोर को उतारा गया. करीब एक घंटे बाद नंदिनी को अचेत अवस्था में तालाब से निकाला गया और डोमजूर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
