गैंगस्टर जयंत सिंह का सहयोगी राहुल गुप्ता अरेस्ट

गैंगस्टर जयंत सिंह के सहयोगी राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

प्रतिनिधि, बैरकपुर

अड़ियादह मामले में आखिरकार गैंगस्टर जयंत सिंह के सहयोगी राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे बेलघरिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात आलमबाजार से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसे शनिवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया.

गौरतलब है कि अड़ियादह के तलतला स्पोर्टिंग क्लब में मां, बेटे और नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी जयंत सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच में जयंत के करीबी माने जाने वाले राहुल गुप्ता का नाम सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. बता दें कि गत शुक्रवार को राहुल का विवाह समारोह अड़ियादह के मिलनी क्लब में आयोजित किया गया था. पुलिस ने आरोपी दूल्हे राहुल गुप्ता को पकड़ने के लिए शादी के मंडप पर भी निगरानी रखी. वहां मेहमान तो पहुंचे, लेकिन वहां न तो राहुल और न ही उनका परिवार पहुंचा. एक हफ्ते बाद आखिरकार राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >