राज्य के चार अस्पतालों को मिला केंद्र का प्रशंसा पत्र

केंद्र सरकार ने राज्य के अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के इलाज में बेहतर कार्य करने पर तारीफ की है.

कोलकाता. केंद्र सरकार ने राज्य के अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के इलाज में बेहतर कार्य करने पर तारीफ की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य के चार अस्पतालों में स्वच्छता व बेहतर सेवा देने के लिए प्रशंसा पत्र दिया है. केंद्र सरकार से प्रशंसा पाने वाले अस्पतालों में सागरदत्त अस्पताल, कलकत्ता मेडिकल काॅलेज, रायगंज जिला अस्पताल व आसनसोल जिला अस्पताल शामिल हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन क्वालिटी कंट्रोल प्रोग्राम में उत्तीर्ण होने पर इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिली है. मुस्कान व लक्ष्य नामक दो कार्यक्रमों के संचालन में दक्षता दिखाने वाले इन अस्पतालों को नौ लाख रुपये प्रति अस्पताल एक साल में मिलेगा. राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वामी निगम को पत्र देकर केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >