चोर के संदेह में बासकोपा से चार गिरफ्तार किये गये

ये लोग अपनी कार से उक्त इलाके में भटक रहे थे.

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा में चोर होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये लोग अपनी कार से उक्त इलाके में भटक रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोक कर गाड़ी से संबद्ध कागजात मांगे, तो ये लोग नहीं दिखा पाये. फिर कार को जब्त कर चारों आरोपियों को पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया, जहां उनका बेल बॉन्ड मंजूर हो गया. उसके बाद निजी मुचलका अदा करने पर चारों आरोपियों को रिहा कर दिया गया. उनके नाम पिंटू दास, संतोष मोदी, कयूस अंसारी व प्रताप उमेज बताये गये हैं. ये लोग क्रमश: कुल्टी, आसनसोल, जामुडिया व अंडाल के रहनेवाले बताये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >