पूर्व मंत्री सुशांत घोष को जिला सचिव पद छोड़ने को कहा गया

माकपा ने राज्य के पूर्व मंत्री व पश्चिम मेदिनीपुर के जिला सचिव सुशांत घोष को फिलहाल अपने पद से हट जाने को कहा गया है.

खड़गपुर. माकपा ने राज्य के पूर्व मंत्री व पश्चिम मेदिनीपुर के जिला सचिव सुशांत घोष को फिलहाल अपने पद से हट जाने को कहा गया है. पार्टी के इस फैसले पर श्री घोष ने कहा कि जो भी कहना है, वह पार्टी कहेंगे. शुक्रवार को जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मो. सलीम, रोबीन देव सहित अन्य नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद विजय पाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. माकपा सूत्रों के मुताबिक जिला कमेटी के सम्मेलन तक पाल यह जिम्मेदारी निभायेंगे. नौकरी देने के नाम पर एक महिला ने पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. माकपा के राज्य नेतृत्व के पास भी महिला ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विजय पाल ने बताया कि सुशांत ने खुद पार्टी से पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था. राज्य कमेटी ने इसका अनुमोदन किया है. उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हैं, राज्य कमेटी मामले को देख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >