गड़बेता में भाजपा उम्मीदवार पर पथराव

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता के मंगलापोता बूथ के पास झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. उन पर पथराव किया गया. हमले में भाजपा उम्मीदवार तो बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोग जख्मी हो गये.

खड़गपुर

. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता के मंगलापोता बूथ के पास झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. उन पर पथराव किया गया. हमले में भाजपा उम्मीदवार तो बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोग जख्मी हो गये. हमलावरों ने भाजपा प्रार्थी की कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना को लेकर इलाके में दहशत फैल गयी. हमलावर तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. बता दें कि भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान उन पर पथराव किया जाने लगा. सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें इलाके से बाहर निकाला. इस दौरान उनका एक सुरक्षाकर्मी और अन्य चार लोग घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, प्रणत टुडू ने कहा कि माहौल को देखते हुए तृणमूल को आभास हो गया कि चुनाव में उसकी हार निश्चित है. इसलिए वह हिंसा पर उतारू हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >