आद्रा के नॉर्थ सब्जी बाजार के कच्चे घर में लगी आग

तेज गर्मी के कारण आग तुरंत पूरे घर में फैल गयी. स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये.

पुरुलिया. शनिवार को दोपहर आद्रा थाना क्षेत्र के नॉर्थ सब्जी बाजार के पीछे एक मिट्टी के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. दोपहर फुचका कारोबारी मोहन साहू अपने घर में फुचके बना रहे थे, तभी किसी कारणवश वहां आग लग गयी. तेज गर्मी के कारण आग तुरंत पूरे घर में फैल गयी. स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गये. इस बीच, दमकल विभाग को सूचना दी गयी. उसके बाद दमकलकर्मी एक इंजन के साथ जब वहां पहुंचे, तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे. स्थानीय तृणमूल पंचायत समिति के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि मनोज साहू फुचके बेच कर अपनी जीविका चलाते हैं. आग से घर को भारी क्षति हुई है. कारोबारी को सरकार से हर्जाना दिलाने की कोशिश की जायेगी. पीड़ित शख्स को जल्द ही तिरपाल व बर्तन आदि दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >