डलहौसी : सड़क किनारे मौजूद फीडर बॉक्स में लगी आग

सड़क किनारे मौजूद फीडर बॉक्स में आग लगने से वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी.

कोलकाता. सड़क किनारे मौजूद फीडर बॉक्स में आग लगने से वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. आग हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र में स्थित ओल्ड पोस्ट ऑफिस स्ट्रीट में गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल की तीन गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. काफी कोशिश के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना के कारण काफी देर तक लोग आतंकित थे. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >