बाराबनी थाने का घेराव करने वाले कई लोगों पर प्राथमिकी

इसे लेकर अवर निरीक्षक शोभन लाहा की शिकायत पर बाराबनी थाने में बाउरी समाज के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

आसनसोल/रूपनारायणपुर. 28 जून को बाउरी समाज के करीब 200 लोगों ने बाराबनी थाने का घेराव किया था. इसे लेकर अवर निरीक्षक शोभन लाहा की शिकायत पर बाराबनी थाने में बाउरी समाज के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. समाज के कैलाश, विकास, आदित्य, लालू, बापी, सारदा, गौतम, शंकर, काजल, सुमंत, निताई, लखीपद बाउरी, विश्वजीत बाउरी के खिलाफ थाने में बीएनएस की धारा 143/147/148/149/153ए/353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना को लेकर बाउरी समाज के लोगों में भारी नाराजगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >