Mahua Moitra : फिर ईडी ने महुआ मोइत्रा को किया तलब, जाने क्यों

Mahua Moitra : टीएमसी नेता को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुईं थी.

Mahua Moitra : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत दर्ज किया गया है. पिछले हफ्ते महुआ मोइत्रा ने कहा था कि वह प्रवर्तन निदेशालय के समन को नजरअंदाज करते हुए कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगी और उन्होंने प्रचार किया था. वह ईडी के समन पर नई दिल्ली नहीं गई थी.ऐसे में जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए मोइत्रा और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को ताजा समन जारी किया है.

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम मामले में भेजा था समन

गौरतलब है कि ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए मोइत्रा और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी किया था. महुआ मोइत्रा को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर पेश नहीं हुईं और नोटिस को स्थगित करने की मांग की. ईडी सूत्रों के मुताबिक, महुआ के खिलाफ विदेशी मुद्रा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. विदेशी मुद्रा लेनदेन के कुछ मामले जांच अधिकारियों के संज्ञान में हैं.

Mahua Moitra : फिर ईडी ने महुआ मोइत्रा को किया तलब, जाने क्यों

क्या था मामला

लोकसभा सदस्य दुबे ने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों पर निशाना साधने के लिए दुबई के कारोबारी हीरानंदानी से ‘नकदी और उपहार’ हासिल कर सदन में सवाल पूछे थेमोइत्रा ने इन आरोपों से इनकार कर दावा किया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह को लेकर सवाल उठाए थे.

WB News : जलपाईगुड़ी में आए तूफान में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, देर रात ममता बनर्जी ने पीड़ितों से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >