कांग्रेस ने निकाला मोमबत्ती जुलूस

उत्तर कोलकाता जिला कांग्रेस की ओर से आरजी कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में दुष्कर्म के बाद जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में दोषियों को अरेस्ट कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग पर मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला गया.

कोलकाता.

उत्तर कोलकाता जिला कांग्रेस की ओर से आरजी कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में दुष्कर्म के बाद जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में दोषियों को अरेस्ट कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग पर मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला गया. जुलूस श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन से आरजी कर मेडिकल काॅलेज अस्पताल तक गया. जुलूस का नेतृत्व उत्तर कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा राय चौधरी, दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन पाल, एआइसीसी के सदस्य तपन अग्रवाल, महिला कांग्रेस की ओर से सुतपा मित्रा और शायना जावेद ने किया.

इसी कड़ी में दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में जदूबाबू बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जो घटना महानगर में हुई, उसे देखकर आज हर मां-बाप आतंकित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >