कोलकाता. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा विधायक मनोज टिग्गा ने जीत हासिल की है. इसके बाद श्री टिग्गा ने पिछले दिनों अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इससे राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक का पद खाली हो गया है. भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक पद किसे दिया जाये, इसका फैसला मंगलवार यानी 18 जून को होगा. इसे लेकर मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायकों की बैठक बुलायी गयी है, जिसमें इस पर निर्णय लिया जायेगा. वहीं, शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है, जिसमें इस मुद्दे पर भी चर्चा की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
