लिलुआ में दो भाइयों पर जानलेवा हमला

लिलुआ थाना अंतर्गत रवींद्र सरणी इलाके में एक आवासीय फ्लैट में रहने वाले दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया.

हावड़ा. लिलुआ थाना अंतर्गत रवींद्र सरणी इलाके में एक आवासीय फ्लैट में रहने वाले दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसकी आंख में गंभीर चोट आयी है. पीड़ित का नाम जीत जबेरी है. उसने बताया कि रविवार को अपार्टमेंट में एक बैठक थी. बैठक में अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोग शामिल थे. बैठक में जीत जबेरी ने सभी को रखरखाव के लिए रुपये देने के लिए कहा. उसने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाला एक युवक दो साल से रुपये नहीं दे रहा है. इसे लेकर उस युवक के साथ बहस शुरू हो गयी. लेकिन मामला शांत हो गया. दोनों भाई अपने घर चले गये. इसके बाद कुछ युवक उनके घर पहुंचे और दोनों भाइयों की पिटाई कर दी. आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है.

घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >