चांपदानी : नहर में मिला अधेड़ का शव

भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी में गुरुवार देर रात नहर से एक अधेड का शव बरामद किया गया.

हुगली. भद्रेश्वर थाना अंतर्गत चांपदानी में गुरुवार देर रात नहर से एक अधेड का शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रात करीब 12 बजे चांपदानी के डीवीसी नहर में एक अधेड़ का शव देखा और पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. चांपदानी फाड़ी के प्रभारी रंजन दास ने बताया कि शव गंगा के रास्ते बहकर नहर में आ गया होगा. पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >