तृणमूल विधायक के खिलाफ थाने में दर्ज हुई शिकायत

भाजपा विधायक व विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने चोपड़ा के तृणमूल कांग्रेस विधायक हमीदुल रहमान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

कोलकाता. भाजपा विधायक व विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने चोपड़ा के तृणमूल कांग्रेस विधायक हमीदुल रहमान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. श्री घोष ने सिलीगुड़ी थाना में तृणमूल विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि स्थानीय विधायक हमीदुल इस्लाम ने कहा था कि यह जोड़ा कथित तौर पर अवैध संबंध में लिप्त था, जिसके कारण उन्हें पीटा गया. वे अपनी हरकत से समाज को गंदा कर रहे थे. तृणमूल विधायक ने कहा था कि हमारे मुस्लिम राष्ट्र के नियमों के मुताबिक सजा दी गयी. तृणमूल विधायक के इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

इस संबंध में श्री घोष ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह अदालत का रूख करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >