WB News : दुर्गापुर : सीमेंट फैक्टरी के बाहर कमेटी का अनशन जारी

अनशन के दौरान कमेटी के ध्रुवज्योति बनर्जी ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन, ठेका श्रमिकों को अधिकारों से वंचित करने पर तुला है. ठेका श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए बीते कई महीनों से कमेटी की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है.

दुर्गापुर.

शहर के बिरला सीमेंट फैक्टरी के बाहर भूमि रक्षा कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन शनिवार को भी अनशन जारी रहा. उस दौरान कमेटी के सदस्यों के अलावा फैक्टरी में कार्यरत ठेका श्रमिक भी मौजूद थे. अनशन के दौरान कमेटी के ध्रुवज्योति बनर्जी ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन, ठेका श्रमिकों को अधिकारों से वंचित करने पर तुला है. ठेका श्रमिकों को अधिकार दिलाने के लिए बीते कई महीनों से कमेटी की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. प्रथम चरण में कमेटी की ओर से ठेका श्रमिकों के हित में 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था. विभिन्न समय पर प्रबंधन एवं कमेटी के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद भी बात नहीं बनी है. कमेटी चाहती है कि प्रबंधन श्रमिकों की सभी मांगें माने, वरना आंदोलन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >