आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा की जीत पर रानीगंज में मना जश्न

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की दूसरी जीत के बाद रानीगंज में भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया. रानीगंज के वार्ड 88 के अधीन कॉलेजपाड़ा स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय से स्थानीय पार्षद नेहा साव के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया.

रानीगंज.

आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की दूसरी जीत के बाद रानीगंज में भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया. रानीगंज के वार्ड 88 के अधीन कॉलेजपाड़ा स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय से स्थानीय पार्षद नेहा साव के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. मौके पर तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों का उत्साह देखने लायक था. उल्लास में डूबे कार्यकर्ता एक-दूसरे को हरे रंग के अबीर लगा रहे थे. साथ ही पटाखे भी फोड़ रहे थे. देख कर लगा जैसे शत्रुघ्न की जीत की खुशी में तृणमूलकर्मी एक साथ होली व दिवाली मना रहे हों. उधर, रानीगंज के बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के नेतृत्व में वार्ड 89 में तृणमूल पार्टी कार्यालय से भी गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें अनेक तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए. जीत के उल्लास में कार्यकर्ता झूम रहे थे. तृणमूल नेताओं ने कहा कि भाजपा की साजिशों को नाकाम कर पूरे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने जोड़ाफूल की जीत का परचम लहराया है. आसनसोल संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार तृणमूल जीत गयी है. यह इस बात का सबूत है कि पूरे बंगाल के साथ आसनसोल की जनता का भी ममता बनर्जी व अभिषेक पर भरोसा है, ना कि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >