छात्रावास में युवक की पिटाई मामले में 14 को जेसी व एक को पीसी

बहूबाजार इलाके में एक छात्रावास में चोर होने के संदेह में एक युवक की सामूहिक पिटाई के कारण उसकी मौत होने के मामले में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने कुल 15 छात्रों को गिरफ्तार किया है

कोलकाता. बहूबाजार इलाके में एक छात्रावास में चोर होने के संदेह में एक युवक की सामूहिक पिटाई के कारण उसकी मौत होने के मामले में मोचीपाड़ा थाने की पुलिस ने कुल 15 छात्रों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को सभी के पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद फिर से बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. वहां सुनवाई के दौरान अदालत ने 14 छात्रों को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है, जबकि हाल ही में उत्तर बंगाल से गिरफ्तार एक छात्र को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. इस घटना में अन्य दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >