घाटाल : तालाब में डूबने से भाई-बहन की गयी जान

मृतकों के नाम सानू घोराई (12) और सुष्मिता घोराई (13) थे.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल थाना अंतर्गत मनसूका खड़गपुर इलाके में तालाब में स्नान करने के दौरान डूब जाने से भाई-बहन की मौत हो गयी. मृतकों के नाम सानू घोराई (12) और सुष्मिता घोराई (13) थे. सानू, लक्ष्मी नारायण हाइ स्कूल में पांचवीं और सुष्मिता आठवीं के विद्यार्थी थे. जानकारी के अनुसार, दोनों पास के तालाब में नहाने गये थे. लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी दोनों जब घर नहीं लौटे, तो परिजन तालाब के पास पहुंचे, तो देखा कि दोनों अचेत पड़े हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >