बरानगर : दो दिन से लापता प्रमोटर का मिला शव

उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर नेताजी कॉलोनी निवासी व पेशे से प्रमोटर विजय दे नामक व्यक्ति बुधवार रात अचानक लापता हो गया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर नेताजी कॉलोनी निवासी व पेशे से प्रमोटर विजय दे नामक व्यक्ति बुधवार रात अचानक लापता हो गया. जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो उनके परिजनों बारानगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. जांच में पुलिस को उनके मोबाइल का आखिरी लोकेशन बाली ब्रिज पर मिला. इसके बाद गुरुवार रात लापता प्रमोटर का शव बारानगर आलमबाजार बीएसएफ कैंप घाट से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >