सड़क किनारे से अधेड़ का रक्तरंजित शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा थाना अंतर्गत नेकुड़सनी इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क किनारे से एक अधेड़ का शव मिला.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा थाना अंतर्गत नेकुड़सनी इलाके में खड़गपुर-बालासोर मुख्य सड़क किनारे से एक अधेड़ का रक्तरंजित शव बरामद किया या. मृतक का नाम सुभाष दास (38) था. वह नेकुड़सनी इलाके का निवासी था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका. वहीं, पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन के धक्के से सुभाष की मौत हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >