लोकतंत्र बहाली की मांग पर भाजपा का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन

जिले के रामपुरहाट महकमा शासक कार्यालय के समक्ष मंगलवार से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन बीरभूम जिला भाजपा की ओर से शुरू किया गया है.

बीरभूम.

जिले के रामपुरहाट महकमा शासक कार्यालय के समक्ष मंगलवार से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन बीरभूम जिला भाजपा की ओर से शुरू किया गया है. पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की मांग, फूटपाथ से जबरन राज्य सरकार द्वारा छोटे कारोबारियों को बेदखल करने के खिलाफ, अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने, महंगाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल के इशारे पर झूठा मामले दायर करने के खिलाफ सहित विभिन्न मांगों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है.

मौके पर जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा समेत भाजपा के अन्य जिला और स्थानीय नेता मौजूद हैं. ध्रुव साहा ने कहा कि लोकतंत्र पश्चिम बंगाल से समाप्त गया है. राज्य में अराजकता की स्थिति है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो गयी है. राज्य में तानाशाही सरकार चल रही है. किसी तरह से रोजी रोटी कमा रहे छोटे कारोबारियों को भी अतिक्रमण के नाम से बुलडोजर चलवाकर फुटपाथ से हटा देना उचित नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >