भाजपा कार्यकर्ता की मां की हत्या के मामले की जांच सीबीआइ से कराने को लेकर हाइकोर्ट में याचिका

हमले में छह अन्य घायल हो गये थे

कोलकाता. पूर्व मेदिनीपुर जिले में मतदान से ठीक दो दिन पहले नंदीग्राम में एक भाजपा कार्यकर्ता की मां की हत्या करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों पर लगा है. इस हमले में छह अन्य घायल हो गये थे. इस घटना में पीड़ित परिवार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की सही प्रकार से जांच नहीं कर रही है, इसलिए परिवार ने घटना की जांच सीबीआइ से कराने की मांग करते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर आगामी मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच के नाम पर नाटक कर रही है. हालांकि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक धारा 164 के तहत गुप्त बयान नहीं लिया गया. हालांकि घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है. गौरतलब है कि तमलुक लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ था. नंदीग्राम तमलुक लोकसभा के अंतर्गत आता है और मतदान से दो दिन पहले सोनाचूड़ा के मनसापुकुर बाजार इलाके में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों पर तृणमूल आश्रित गुंडों ने हमला कर दिया था. इसमें भाजपा कार्यकर्ता की मां रतिबाला की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >